WPL 2026: अहम मौके पर ‘वो’ गलती और दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से ट्रॉफी फिसल गई, आखिर हुआ क्या

WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग के एक बहुत ही कड़े फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 200 से ज़्यादा रन बनाए थे और बैंगलोर के सामने बड़ी चुनौती पेश की थी। हालांकि, आखिरी मिनट में एक छोटी सी गलती दिल्ली को भारी पड़ी और वे चैंपियनशिप ट्रॉफी हार गए।

लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची थी DC

दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया था और लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, इस बार भी वे खिताब से चूक गईं। जेमिमा रोड्रिग्स की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने फाइनल मैच में पहले बैटिंग की थी और तय 20 ओवर में 203 रन का टारगेट सेट करके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 204 रन का टारगेट दिया था। दिल्ली के लिए कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रन बनाए।

इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की 165 रन की तूफानी पार्टनरशिप से दिल्ली कैपिटल्स के दिए 204 रन के टारगेट को हासिल कर लिया। जब ऐसा लग रहा था कि बैंगलोर की जीत पक्की है, तभी जॉर्जिया वोल (79), ऋचा घोष (6) और स्मृति मंधाना (87) एक के बाद एक पवेलियन लौट गईं और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। हालांकि, इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के फील्डर्स से एक बड़ी गलती हो गई।

हुआ यूं कि 19वें ओवर में स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद राधा यादव बैटिंग करने आईं, जब बैंगलोर को जीत के लिए 8 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे। उस समय मिन्नू मणि ने चिनल हेनरी की बॉल पर राधा यादव का कैच छोड़ दिया। अगर मिन्नू ने यह कैच ले लिया होता, तो मैच की तस्वीर शायद कुछ और होती।

भारत के टॉप 5 गेंदबाज, जिन्होंने अपने करियर में सबसे ज्यादा गेंदें फेंकी

19वें ओवर में दिल्ली के फील्डर्स के यह कैच छोड़ने के बाद बैंगलोर को आखिरी 6 गेंदों में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। पहली 2 गेंदों में सिर्फ़ 2 रन आए, जिससे 4 गेंदों में 8 रन हो गए। वहीं राधा यादव ने श्री चरणी के फेंके गए आखिरी ओवर की तीसरी और चौथी गेंदों पर लगातार दो चौके लगाकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को यादगार जीत दिलाई।

Related Articles

Back to top button