असाध्य रोगों का एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से होगा उपचार

भरथना,इटावा। आईएमसी कम्पनी के द्वारा नेहा आयुर्वेदिक केन्द्र का संचालन नगर के मुहल्ला बृजराज नगर (एसएवी इण्टर कालेज के बगल वाली गली) स्थित चौहान वाटिका के समीप किया गया। उक्त केन्द्र के तहत विभिन्न असाध्य रोगों का एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जायेगा।

नेहा आयुर्वेदिक केन्द्र का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि कम्पनी के अधिकारी विपिन कुमार ने विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार व केन्द्र संचालक मनोज कुमार सक्सेना (बेर वाले) के साथ पूजन अर्चन व फीता काटकर किया।

तदुपरान्त केन्द्र संचालक मनोज कुमार सक्सेना ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विपिन कुमार ने बताया कि आई0एम0सी0 हेल्थ केयर,पर्सनल केयर, जैविक खाद आदि के बारे में परामर्श व उपचार कराती है तथा केन्द्र पर सामान्य जीवन से जुडी आयुर्वेदिक वस्तुयें/औषधियां उपलब्ध होगीं। साथ ही असाध्य रोगों का एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जायेगा। वहीं उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवा आईएमसी से जुडकर रोजगार का लाभ ले सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान डा0 राहुल यादव,बडे भदौरिया, सन्दीप यादव,पूर्व सभासद रोहित यादव टिंकू,गुड्डू यादव,दीपू शर्मा,बृजेश शर्मा,सतेन्द्र राठौर, शिवकुमार सक्सेना,अनिल सक्सेना,अंकुर चौहान, गोविन्द यादव,बबलू राजावत,सहदेव यादव सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button