मिशन शक्ति के तहत धम्मौर पुलिस द्वारा लोगों को किया जागरूक
साइबर अपराध से बचने की दी गई जानकारी

सुलतानपुर। मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण के तहत मंगलवार को धम्मौर पुलिस द्वारा भाईं के सराय गांव में में जागरूकता अभियान चलाया गया.पम्फलेट बाँट ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट से बचाव संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की भी अपील की गई।
बताया गया की साइबर ठग खुद को पुलिस बताकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करते हैं। इसलिए जागरूक होना बेहद जरूरी है। फेसबुक पर अन्जान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें. साथ ही सोशल साइड अकाउंट को भी लॉक रखें।वूमेन हेल्पलाइन, सीएम हेल्पलाइन समेत अन्य टोल फ्री नंबर के बारे में भी विस्तार से बताया गया. इस मौके पर उप निरीक्षक राज कुमार सिंह, अनिल अवस्थी, आरक्षी अंकित गुप्ता, महिला आरक्षी साल्वी वर्मा मौजूद रही।



