मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

सुल्तानपुर। धम्मौर मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत रविवार को कचनावा गांव में पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जागरूकता वीडियो दिखाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई।
साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी केके त्रिपाठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी सहायता से जुड़ी जानकारी दी। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की।इस मौके पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज यादव महिला कांस्टेबल अन्नू सिंह और रेशु यादव मौजूद रहीं।



