गरीब सेवा ट्रस्ट के बैनर तले गणतंत्र दिवस से पूर्व रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाई मानवता

सुल्तानपुर। गरीब सेवा ट्रस्ट के बैनर तले गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व रविवार को गोमती हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में एक सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना रहा, रक्तदान शिविर का शुभारंभ गरीब सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता की देखरेख में जिला कोर कमेटी सुल्तानपुर के नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर अशोक कुमार सिंह (जिला परियोजना अधिकारी), राम आसरे यादव (उप निदेशक कृषि विभाग), मंगल यादव (सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग ) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे इसके अलावा राष्ट्रीय अखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण आजाद भोजवाल ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और रक्तदान को महादान बताते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया संस्था के जिलाध्यक्ष विजय भोजवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल लगभग 30 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जबकि दो महिलाओं ने भी आगे आकर रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी का जीवन बच सकता है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
कार्यक्रम में संस्था के सुल्तानपुर कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ई. पवन यादव, विधिक सलाहकार राकेश वर्मा, जिला संरक्षक राम सुमेर व वीरेंद्र भार्गव, जिला प्रवक्ता दिलीप विश्वकर्मा , शशि कांत,तथा जिला महामंत्री अरविंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में सीमा , दीपिका, ज्ञानमति, हरिशंकर कश्यप, विजय भोजवाल, विपुल, विजय नाथ गुप्ता, अवध नारायण,सूरज मौर्य, विपुल,अजय कुमार, दीपेंद्र कुमार, राकेश वर्मा,दीपक दुबे, राम प्रकाश और अंकित चौरसिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।


