पीडीए के हक और सम्मान की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगें : पूर्व सैनिक अखिलेश यादव

भगवानगंज बाजार में आयोजित पीडीए पंचायत में जुटे कार्यकर्ता व समर्थक, मुख्य अतिथि रहे युवा सपा नेता अखिलेश यादव

ऊँचाहार, रायबरेली। ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के भगवानगंज बाजार गंगौली और खरौली के मध्य में लोगों की ओर से पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता अखिलेश यादव रहे।

पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी मिलना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित दुखी अपमानित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। वहीं वरिष्ठ सपा नेता रामजियावन यादव ने कहा कि संगठन के को गांव-गांव तक मजबूत करने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीडीए की एकजुटता ही सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को नई ताकत देगी।

Related Articles

Back to top button