अब कैसी है धर्मेंद्र की हेल्थ, बेटे सनी ने बताई सारी बात
Dharmendra Health: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिली, उनका घर पर इलाज जारी रहेगा। देओल परिवार के साथ स्वास्थ्य में सुधार, प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं
Dharmendra Health: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को आज सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। धर्मेंद्र को एम्बुलेंस से घर ले जाया गया। इस दौरान उनके छोटे बेटे बॉबी देओल उनके साथ थे। सनी देओल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि धर्मेंद्र का अब घर पर ही इलाज होगा। धर्मेंद्र की सेहत में सुधार से प्रशंसक खुश हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना भी कर रहे हैं।
धर्मेंद्र के बड़े बेटे अभिनेता सनी देओल की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, “श्री धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका इलाज घर पर ही होगा। हम मीडिया और अन्य लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे कोई बहस न करें। हम अनुरोध करते हैं कि इस समय धर्मेंद्र और उनके परिवार को निजता दी जाए।”
सनी देओल ने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हमेशा स्वस्थ रहें, प्रशंसक उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करते हैं, प्यार और शुभकामनाएँ। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वह अपने प्रशंसकों से बहुत प्यार करते हैं।
जानें वो वजह जिसके चलते अस्पताल में भर्ती हुए धमेंद्र
धर्मेंद्र को सुबह 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रशंसक और मीडिया उनके जुहू स्थित आवास के बाहर जमा हो गए हैं। सभी खुश हैं कि उनके पसंदीदा अभिनेता ठीक हो रहे हैं। धर्मेंद्र के साथ पूरा देओल परिवार मौजूद है।



