Who is Senuran Muthusamy: टेस्ट डेब्यू में विराट विकेट, भारत से है संबंध

Who is Senuran Muthusamy: भारतीय टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत में विराट कोहली को विकेट के रूप में लिया और पाकिस्तान, बांग्लादेश के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया।

Who is Senuran Muthusamy: साउथ अफ्रीकी टीम ने गुवाहाटी के मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के लिए कॉर्बिन बॉश की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई। इस बैट्समैन ने मौके का फायदा उठाया और जबरदस्त हाफ़-सेंचुरी लगाकर इंडियन बॉलर्स की बखिया उधेड़ दी। पहले दिन के खेल में इंडियन टीम ने साउथ अफ़्रीकी टीम को 247/6 पर समेट दिया था।

दूसरे दिन के खेल में टीम इंडिया से उम्मीद थी कि वह साउथ अफ़्रीका को 300 रन के अंदर समेटकर पहली इनिंग शुरू करेगी। मगर सेनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर की तीसरी हाफ़-सेंचुरी लगाकर टीम को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया है। इसके अलावा, उनके नाम पाकिस्तान और बांग्लादेश के विरुद्ध हाफ़-सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी है।

टेस्ट डेब्यू पर ‘विराट’ विकेट; इंडिया से है खास कनेक्शन

Senuran Muthusamy के माता-पिता इंडियन ओरिजिन के हैं। आज भी उनके परिवार वाले तमिलनाडु के नागापट्टिनम में रहते हैं। इसलिए, भले ही वह साउथ अफ़्रीकी टीम को रिप्रेज़ेंट करते हैं, मगर इंडिया से उनका खास कनेक्शन है। यह बहुत बड़ा इत्तेफ़ाक है कि मुथुसामी ने भारत के विरुद्ध टेस्ट डेब्यू किया। 2019 में विशाखापत्तनम के मैदान पर हुए टेस्ट मैच में उन्होंने विराट कोहली के रूप में अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट लिया था। जब से केशव महाराज टीम में हैं, उन्हें बहुत कम मौके मिलते हैं। मगर जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे बैटिंग या बॉलिंग में धमक दिखाते हैं।

पाकिस्तान के विरुद्ध मैन ऑफ़ द सीरीज़ अब टीम इंडिया के लिए सिरदर्द

मुथुसामी एशियाई मैदान में अपने शानदार प्रदर्शन से साउथ अफ़्रीका के लिए ट्रंप कार्ड लगते हैं। भारत दौरे से पहले उन्होंने पाकिस्तान के मैदान में बॉलिंग और बैटिंग में धमक दिखाई थी। वे लाहौर टेस्ट में 11 विकेट और रावलपिंडी टेस्ट में 89 रन बनाकर पाकिस्तान के विरुद्ध मैन ऑफ़ द सीरीज़ रहे थे।

senuran muthusamy: पाकिस्तान में रच दिया इतिहास, जानें कौन हैं मुथुसामी

अब वे दूसरे मैच में टीम इंडिया के लिए सिरदर्द लगते हैं। चाय से पहले मुथुसामी ने 131 गेंदों में 56 रन बनाए, और इंडिया-साउथ अफ्रीका सीरीज़ में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले टेम्बा बावुमा ने कोलकाता टेस्ट में हाफ-सेंचुरी बनाई थी।

अब तक का सबसे अच्छा टेस्ट परफॉर्मेंस

  • गुवाहाटी टेस्ट में इंडिया के खिलाफ हाफ-सेंचुरी
  • पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में 155 गेंदों में 89 रन (2025)
  • बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव टेस्ट में 75 गेंदों में 68 रन (2024)
  • इंडिया के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी इनिंग में 108 गेंदों में 48 रन (2019)
  • इंडिया के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली इनिंग में 108 गेंदों में 33 रन (2019)

Related Articles

Back to top button