उत्तर भारत वालों सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’, पैर रखने से पहले जान लें ये बड़ी बात

Weather Update May 2026: दिल्ली में मंगलवार, 19 मई की सुबह गर्म और उमस भरी रही। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में लू के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया। विभाग का कहना है कि शहर के कुछ हिस्सों में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।

येलो अलर्ट का मतलब है कि लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए। विभाग ने चेताया कि दिन के समय शहर में तेज़ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

बारिश और आंधी का अनुमान

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने बताया कि 19 से 22 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी भी आ सकती है। वहीं, राजस्थान और हरियाणा में लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में 19 से 23 मई तक और हरियाणा व पूर्वी राजस्थान में 19 से 21 मई तक लू चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के सूरतगढ़ में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मॉनसून की तेजी, अच्छी खबर

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले सक्रिय हो गया है। 19 मई को यह दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। अगले 2-3 दिन में यह अन्य क्षेत्रों तक फैल सकता है। विभाग ने कहा है कि मॉनसून की स्थिति पूरी तरह अनुकूल है और वर्षा के लिए यह महत्वपूर्ण संकेत है।

किन क्षेत्रों में भारी बारिश का खतरा

मौसम विभाग ने 19 से 25 मई तक दक्षिण-पश्चिम भारत में भारी बारिश का चेतावनी जारी किया। खासकर कर्नाटक में 20 और 21 मई को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कोंकण क्षेत्र में 21 मई को अत्यधिक बारिश की आशंका है।

इसके अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 19 और 20 मई को तेज बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में अगले चार दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

समुद्री क्षेत्रों और जनता के लिए सुरक्षा सलाह

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव, यातायात में बाधा और कच्चे घरों को नुकसान होने का खतरा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

अगर ममता बनर्जी कांग्रेस से हाथ मिला लेतीं, तो TMC कितनी सीटें जीतती? ये आंकड़े देखकर आप हैरान रह जाएंगे

राज्यवार बारिश की जानकारी

  • कर्नाटक: 19-25 मई तक भारी बारिश, 20-21 मई को अत्यधिक भारी बारिश।
  • केरल और माहे: 19-25 मई तक हल्की से मध्यम बारिश, कुछ जगहों पर भारी बारिश।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल: 19 और 20 मई को भारी से बहुत भारी बारिश।
  • तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना: 19 और 20 मई को भारी बारिश।
  • रायलसीमा: 19-21 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश।
  • लक्षद्वीप: 19 मई को भारी से बहुत भारी बारिश।
  • कोंकण और गोवा: 19-25 मई भारी बारिश, 21 मई अत्यधिक भारी बारिश। तेज हवाएं 50-60 किमी/घंटा।
  • मध्य महाराष्ट्र: 19-25 मई भारी बारिश, 19-23 मई तक तेज हवाएं।
  • मराठवाड़ा: 19-21 मई भारी बारिश और थंडरस्क्वॉल।
  • गुजरात: 22-24 मई छिटपुट बारिश।

Related Articles

Back to top button