हाईवे सर्विस रोड पर जलभराव: यातायात प्रभावित
बारिश से सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी,धीमी रफ्तार से निकले वाहन,हादसे का खतरा

जसवंतनगर,इटावा। लगातार हो रही बारिश के चलते नेशनल हाईवे पर मलाजनी गांव के पास निर्माणाधीन नव निर्मित फ्लाईओवर के किनारे बनी सर्विस रोड पर भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने और गड्ढे होने से यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को पानी के बीच से बेहद धीमी रफ्तार में निकलना पड़ा।
जलभराव से थमी वाहनों की रफ्तार
मलाजनी के पास सर्विस रोड पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति भी बनी रही। वाहन चालक सावधानी से पानी के बीच से निकलते नजर आए।
पानी में छिपे हैं सड़क के गड्ढे
सड़क पर अधिक पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे। इससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहा। अचानक गड्ढे में पहिया जाने से वाहन अनियंत्रित होने की आशंका बनी रही।
हर बार बारिश में यही समस्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस स्थान पर जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती है।
जल निकासी-सड़क मरम्मत की मांग
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सर्विस रोड पर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने और सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बारिश के दौरान हादसे का खतरा बना रहेगा।



