30 की उम्र में ही जवाब दे रही हैं हड्डियां, थकान और बदन दर्द का असली विलेन है ये विटामिन

Vitamin D rich foods: आज की इस भागदौड़ भरी और आधुनिक जीवनशैली में एक मूक बीमारी लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है और वो है विटामिन D की कमी। दिनभर एसी केबिन या बंद कमरों में काम करना, धूप से दूरी बना लेना और गलत खानपान इसके सबसे बड़े जिम्मेदार कारक हैं। आईये जानते हैं कि शरीर में विटामिन डी की कमी को कैसा पूरा किया जा सकता है।

इन चीजों का करें सेवन

फैटी फिश (वसायुक्त मछलियां): सी-फूड के शौकीनों के लिए सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल मछलियां विटामिन D का सबसे बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत हैं। इनमें भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो दिल और दिमाग को दुरुस्त रखने में मददगार है। डॉक्टर इसे हफ्ते में एक से दो बार खाने की सलाह देते हैं।

अंडे का पीला भाग (Egg Yolk): कई लोग अंडे का केवल सफेद हिस्सा खाते हैं, लेकिन विटामिन D की कमी दूर करने के लिए अंडे की जर्दी (पीला भाग) खाना बेहद जरूरी है। इसमें विटामिन D के साथ-साथ हाई-क्वालिटी प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स भी होते हैं। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।

डेयरी प्रोडक्ट्स: सादा दूध और दही तो कैल्शियम देते ही हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले फोर्टिफाइड डेयरी उत्पाद विटामिन D की कमी को तेजी से पूरा करते हैं। जब भी पैकेट वाला दूध या पनीर खरीदें, तो पैकेट पर ‘फोर्टिफाइड’ का लेबल जरूर चेक करें।

रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये 3 जादुई चीजें, सेहत को मिलेंगे बेमिसाल फायदे और आएगी सुकून की नींद

फोर्टिफाइड अनाज (ब्रेकफास्ट सीरियल): सुबह के नाश्ते में खाए जाने वाले कॉर्नफ्लेक्स, ओट्स या कुछ पैकेज्ड फ्रूट जूस अब विटामिन D से फोर्टिफाइड होकर आते हैं। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन और आसान विकल्प है, जो व्यस्त दिनचर्या के कारण अन्य चीजों का सेवन नहीं कर पाते।

Related Articles

Back to top button