देश में तेज़ी से फैल रहा वायरल इंफेक्शन, ICMR ने दी चेतावनी; लक्षण जानिए

भारत में वायरल इंफेक्शन तेज़ी से बढ़ रहे हैं और ICMR की एक नई रिपोर्ट ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। अब सर्दी-खांसी के अलावा डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां भी फैल रही हैं।
ICMR की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर नौ में से एक व्यक्ति किसी न किसी तरह के इंफेक्शन से जूझ रहा है। 4.5 लाख सैंपल में से 11.1 परसेंट सैंपल में वायरस पाए गए हैं जो एक गंभीर स्थिति है।
रिपोर्ट में कई बड़े वायरस का पता चला है, जैसे ARI/SARI में इन्फ्लूएंजा A, तेज़ बुखार वाले मरीज़ों में डेंगू, पीलिया में हेपेटाइटिस A, डायरिया में नोरोवायरस और मेनिनजाइटिस के मरीज़ों में HSV। इससे पता चलता है कि वायरस कई लेवल पर एक्टिव हैं।
किन लोगों को ज्यादा खतरा
डॉक्टरों के मुताबिक, ये हल्के बुखार वाले मरीज़ नहीं हैं। ये इंफेक्शन बच्चों, बुज़ुर्गों और कमज़ोर इम्यून सिस्टम वाले मरीज़ों में ज़्यादा गंभीर हो रहे हैं, जिससे अस्पतालों पर ज़्यादा दबाव पड़ रहा है।
नक्सलियों के साथ एनकाउंटर में हॉक फोर्स पुलिस सब-इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद, जनवरी में होनी थी शादी
भीड़ और तेज़ी से बढ़ती आबादी वायरस के फैलने की सबसे बड़ी वजहें हैं। शहरों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ऑफिस और मार्केट में हर दिन लाखों लोग इकट्ठा होते हैं, जिससे इंफेक्शन तेज़ी से फैलता है। पॉल्यूशन का भी असर पड़ रहा है। खराब एयर क्वालिटी फेफड़ों और इम्यून सिस्टम को कमज़ोर करती है, जिससे बार-बार खांसी, जुकाम और बुखार होने का खतरा बढ़ जाता है।
कोरोना के बाद इम्यून सिस्टम में बदलाव भी इसकी वजह हैं। खराब वेस्ट मैनेजमेंट और गंदा पानी हेपेटाइटिस, नोरोवायरस और डायरिया जैसी बीमारियों के तेज़ी से फैलने में मदद करते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सबसे अच्छा बचाव रोज़ की आदतें हैं। हाथ धोना, मास्क पहनना, साफ पानी पीना, मच्छरों से दूर रहना, घर के पास पानी जमा न होने देना, हेल्दी डाइट लेना, पूरी नींद लेना बहुत ज़रूरी है।



