15 मिनट में पाक सेना का सरेंडर, तालिबान ने ऐसे सिखाया सबक

pakistan taliban news 2025: अफगान-पाक सीमा पर झड़पें तेज़, 15 मिनट में पाक सैनिकों का आत्मसमर्पण, भारी हताहत और नागरिकों का पलायन।

pakistan taliban news 2025: बीते चंद दिनों से अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। कुछ वक्त के लिए तनाव कम हुआ था। मगर मंगलवार रात अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर से झड़पें शुरू हो गईं। ख़ैबर पख़्तूनख़्वा के कुर्रम ज़िले में अफ़ग़ान तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच झड़प हुई। हालाँकि, बताया गया है कि इस झड़प में पाकिस्तानी सेना ने सिर्फ़ 15 मिनट में ही आत्मसमर्पण कर दिया।

स्पिन बोल्डक इलाक़े में पाक फौज व तालिबानी सेना के बीच झड़प हुई। अफ़ग़ान तालिबान ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सैनिकों के साथ झड़प के 15 मिनट के भीतर ही तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया और उनके हथियार छीन लिए। एक अन्य वीडियो में दिखाया गया है कि लड़ाई के 15 मिनट के भीतर ही तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार छीन लिए।

स्थानीय घर तबाह, निवासी भागे (Pakistan Taliban Clashes 2025)

स्पिन बोल्डक ज़िले के सूचना प्रमुख अली मोहम्मद हकमल ने बताया कि अभी लड़ाई जारी है और दोनों तरफ़ से गोलीबारी की आवाज़ें आ रही हैं। इस झड़प में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मगर कुछ रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी गोलाबारी ने स्थानीय लोगों के घरों को तबाह कर दिया है। जिसके कारण कई नागरिकों को इलाके में शरण लेनी पड़ी है। कई लोग उस इलाके से भाग गए हैं जहाँ संघर्ष हो रहा है।

Afg India Relations 2025: भारत अफगानिस्तान बयान, POK भारत का हिस्सा; बेचैन हुआ पाक

भारी हताहतों का दावा (Pak Afg war updates)

अफ़ग़ानिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य कबीर हकमल ने कहा कि स्पिन बोल्डक इलाके में तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण संघर्ष शुरू हो गया है। कुछ सूत्रों के अनुसार, भारी हताहत हुए हैं। कई स्थानीय घरों के तबाह होने की खबरें हैं। पाकिस्तानी सेना डूरंड रेखा से लगे इलाकों को निशाना बना रही है। हालाँकि, अभी तक दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button