विकास सिंह व प्रियंका सिंह जूही की सेवा बनीं मिसाल, हज़ारों गरीबों का कराया मुफ्त इलाज

रीजेंसी और मेदांता अस्पताल के डॉक्टरों ने गांव में आकर क्षेत्रीय लोगों का फ्री में किया इलाज

रायबरेली। ग्रामीणों की निरोगी काया और उनकी सेहत दुरुस्त करने का ख़याल समाजसेवी विकास सिंह व उनकी प्रियंका सिंह जूही सदैव रखते हैं। अपने बाबा की याद में शनिवार को डलमऊ ब्लॉक के बलीपुर बाजार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। बलीपुर गांव में आयोजित चिकित्सा शिविर में कानपुर की रीजेंसी और लखनऊ मेदांता अस्पताल के डॉक्टर से लेकर जिले के चिकित्सक आए और उन्होंने क्षेत्रवासियों का इलाज किया। इस मौके पर वानर सेना के संस्थापक और प्रशासनिक अधिकारी अजित आज फ्री में इलाज करेंगे।

डलमऊ ब्लॉक के बलीपुर गांव निवासी और वीसीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक विकास सिंह विगत 10 वर्षों से अपने दिवंगत बाबा जी की याद में लगातार अपने गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करते हैं। इस बार भी बलीपुर ब्लाक डलमऊ में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन करवाया गया। इस बार भी बलीपुर के मैदान में प्रातः 11 बजे से चिकित्सा शिविर में खास मशीनों को भी लगाया गया था।

इस शिविर में जांच व परामर्श के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायबरेली, सिमेंहस हॉस्पिटल, कानपुर रीजेंसी हॉस्पिटल व मेदांता के प्रतिष्ठित डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।

हेल्थ कैम्प में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के विभिन्न बीमारियों की स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, अत्याधुनिक मशीनों से जांच एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका उपचार किया। बलीपुर के हेल्थ कैम्प में कैंसर, सिकलसेल, टीबी, लेप्रोसी, सिलोकोसिस, दंत, नेत्र सहित अन्य गंभीर बीमारियों से प्रभावितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा।

कैम्प में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच भी की गई। दवाओं का नि:शुल्क वितरण भी किया जायेगा। शिविर में चिन्हांकित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों के इलाज, ऑपरेशन आदि की आगे की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। कैम्प में मरीजों को देखने के साथ ही साथ स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, बैशाखी और अन्य चीजें भी दी गई।

समाजसेवी विकास सिंह ने कहा कि डलमऊ की जनता से लेकर जिले के लोग इस शिविर में जरूर आए। उनके सर्मथकों ने कहा कि विकास सिंह द्वारा किया जा रहा यह कार्य न जाने कितने घरों में रोशनी का काम करेगा। आप जैसे दीपक से डलमऊ जगमग है।

Related Articles

Back to top button