रक्तदान ही, जीवन दान है एवं रक्तवीरों ने किया रक्तदान

सुलतानपुर। गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट, सुलतानपुर के तत्वावधान में आज शहर के स्थानीय गोमती अस्पताल एव ब्लड बैंक पर एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा ‘रक्तदान-महादान’ के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम करन सिंह द्वारा फ़ीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष पवन यादव, राम सुमेर संरक्षक, विनोद गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष सुल्तानपुर ने अतिथियों का स्वागत किया। सुबह से ही कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक कुमार चौरसिया ब्लॉक अध्यक्ष भदैया,दानी यादव ,सत्यम गुप्ता, हृदयराम पाल , विनोद गुप्ता,राम सुमेर , राजेश भोजवाल आदि और स्थानीय अस्पताल की मेडिकल टीम का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर अमेठी जिला अध्यक्ष पद पर हरिशंकर कश्यप का चयन किया गया ,तथा अमेठी संरक्षक के पद पर प्रमोद कुमार गुप्ता(प्रधान ) के पद पर किया गया . कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।



