रणवीर सिंह की ‘धुरंधर टू’ में विक्की कौशल की एंट्री, फिर से आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखेंगे

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ का क्रेज़ बिल्कुल भी कम नहीं हो रहा है। ‘धुरंधर’ के बाद अब हर जगह ‘धुरंधर टू’ की चर्चा हो रही है। फैंस इस मूवी के सीक्वल के लिए बेसब्र हैं और ‘धुरंधर 2’ आने वाले मार्च में रिलीज़ होने वाली है। इस सीक्वल का नाम ‘धुरंधर 2- द रिवेंज’ होगा। अब ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रणवीर सिंह की इस मूवी में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की एंट्री होने वाली है।
विक्की कौशल आएंगे नजर
मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल ‘धुरंधर टू’ में कैमियो करते दिखेंगे। वह इस मूवी में एक अहम रोल में दिखेंगे। विक्की कौशल ‘धुरंधर 2’ में मेजर विहान शेरगिल का रोल करेंगे। फैंस खुश हैं कि विक्की कौशल अब ‘धुरंधर 2’ में एंट्री करने वाले हैं, जिसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसी दमदार स्टार कास्ट है। लेकिन अक्षय खन्ना इस फिल्म में कुछ फ्लैशबैक सीन में नजर आएंगे।
मूवी ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब देखना यह है कि ‘धुरंधर 2’ पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी या नहीं।
क्या आप जानते हैं ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट का टाइटल, सेंसर बोर्ड ने दिया ‘A’ सर्टिफिकेट
आपको बता दें कि मूवी ने दर्शकों का मन मोह लिया है। कई लोगों ने तो फ़िल्म को दो या तीन बार भी देख लिया है। और तो और, इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज़ होगी। फ़ैन्स इस अगले पार्ट के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। अब फ़िल्म के टाइटल के बारे में जानकारी सामने आई है। सेंसर बोर्ड ने भी फ़िल्म को सर्टिफ़िकेट दे दिया है।



