बॉक्स ऑफिस पर यश का तूफान: ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

toxic movie box office collection day 1: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश की मच-अवेइटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। बुधवार, 26 अगस्त को रिलीज हुई इस एक्शन ड्रामा को लेकर दर्शकों का क्रेज एडवांस बुकिंग से ही चरम पर था। ओपनिंग डे के आधिकारिक आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और साउथ के कई पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।
पहले ही दिन ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो भारत में यह आंकड़ा 120.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं दुनिया भर के सिनेमाघरों से हुई कमाई को जोड़ लें, तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन 140 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।
हिंदी बेल्ट में सबसे बड़ा धमाका, देखें भाषावार कलेक्शन
‘टॉक्सिक’ को पांच प्रमुख भाषाओं (हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम) में रिलीज किया गया था। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि यश की इस फिल्म को सबसे बड़ा रिस्पॉन्स हिंदी पट्टी से मिला।
-
हिंदी: ₹55 करोड़
-
कन्नड़: ₹23.30 करोड़
-
तेलुगु: ₹16 करोड़
-
तमिल: ₹5.50 करोड़
-
मलयालम: ₹1.30 करोड़
कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत, कपड़ों को लेकर उठाए तीखे सवाल
गीतू मोहनदास का निर्देशन और 5 अभिनेत्रियों की दमदार मौजूदगी
‘केजीएफ’ सीरीज की अपार सफलता के बाद यश इस बार निर्देशक गीतू मोहनदास के विजन के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं। फिल्म की कहानी और एक्शन को समीक्षकों से भी खूब सराहना मिल रही है। यश के साथ इस फिल्म में पांच शीर्ष अभिनेत्रियां प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रही हैं, जिनमें तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा और हुमा कुरैशी शामिल हैं।



