तब्बू बनीं विलेन? ‘किंग 100’ के फर्स्ट लुक में दिखा खौफनाक अवतार!

Tabu Nagarjuna Akkineni King 100: भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार तब्बू और नागार्जुन अक्किनेनी पूरे 28 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ वापसी करने जा रहे हैं। दोनों सितारों की यह बहुप्रतीक्षित जोड़ी आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘किंग 100’ में नजर आएगी। निर्माताओं ने बुधवार को तब्बू के जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक और टीजर वीडियो जारी कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। इससे पहले यह हिट जोड़ी साल 1998 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म ‘आविदा मा आविदे’ में एक साथ दिखाई दी थी, जिसके लगभग तीन दशक बाद दोनों का फिर से पर्दे पर आना सिनेप्रेमियों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
फिल्म ‘किंग 100’ में तब्बू ‘महांति झांसी रानी’ नामक एक बेहद प्रभावशाली और सशक्त किरदार निभा रही हैं। सामने आए वीडियो में वे पारंपरिक साड़ियों में बेहद संजीदा, गंभीर और रौबदार तेवर में नजर आ रही हैं। टीजर के एक सीन में उनका किरदार अपने कार्यालय के भीतर शपथ लेता दिखता है, जिससे उनके प्रशासनिक या राजनीतिक पद पर होने के संकेत मिलते हैं। दृश्यों का टोन काफी डार्क, इंटेंस और रहस्यमयी रखा गया है। सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं कि फिल्म में उनका यह किरदार ग्रे-शेड यानी नकारात्मक भी हो सकता है, हालांकि निर्माताओं ने कहानी के इस सस्पेंस से अभी पूरी तरह पर्दा नहीं उठाया है।
कंगना रनौत के बिना बनेगी ‘तनु वेड्स मनु 3’, डायरेक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
निर्देशक रा कार्तिक के निर्देशन में तैयार हो रही ‘किंग 100’ में नागार्जुन और तब्बू के अलावा दक्षिण और हिंदी सिनेमा के कई अन्य बड़े कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने की आधिकारिक घोषणा की गई है। दिलचस्प बात यह है कि इसी तारीख को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ भी रिलीज होने जा रही है। ऐसे में 24 दिसंबर को टिकट खिड़की पर दो बड़ी ‘किंग’ फिल्मों के बीच साल की सबसे दिलचस्प और ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस भिड़ंत देखने को मिलेगी।



