क्या आप जानते हैं ‘धुरंधर’ के दूसरे पार्ट का टाइटल, सेंसर बोर्ड ने दिया ‘A’ सर्टिफिकेट

dhurandhar part two: पांच दिसंबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘धुरंधर’ 46 दिन बाद भी ज़बरदस्त कमाई कर रही है। फ़िल्म ने दर्शकों का मन मोह लिया है। कई लोगों ने तो फ़िल्म को दो या तीन बार भी देख लिया है। और तो और, इसका दूसरा पार्ट भी आने वाला है। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज़ होगी। फ़ैन्स इस अगले पार्ट के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। अब फ़िल्म के टाइटल के बारे में जानकारी सामने आई है। सेंसर बोर्ड ने भी फ़िल्म को सर्टिफ़िकेट दे दिया है।
मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का ऑफ़िशियल टाइटल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ होगा। 19 जनवरी को सेंसर बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) ने फ़िल्म के टीज़र को हरी झंडी दे दी है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीज़र 1 मिनट से ज़्यादा लंबा है। इसके साथ ही, फ़िल्म को A सर्टिफ़िकेट दिया गया है। फ़िल्म का टीज़र पहली बार ‘बॉर्डर 2’ के दौरान दिखाया जाएगा।
सनी देओल, वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ एक देशभक्ति वाली फिल्म है। इसी का फायदा उठाते हुए मेकर्स की स्ट्रैटेजी ‘बॉर्डर 2’ के दौरान धुरंधर: द रिवेंज का टीज़र दिखाने की है। नया टीज़र ‘धुरंधर’ के आखिर में दिखाए गए क्रेडिट नोट से बनाया गया है। बॉर्डर 2 के दौरान टीज़र रिलीज़ करने के बाद इसे दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा।
अगले पॉर्ट में क्या हो सकती है स्टोरी
‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना यानी रहमान डकैत की मौत को दिखाया गया था। अब चर्चा है कि अक्षय खन्ना भी ‘धुरंधर द रिवेंज’ में नज़र आएंगे। जबकि रणवीर सिंह की इसमें फ्लैशबैक स्टोरी हो सकती है। यह भी उम्मीद है कि दूसरे पार्ट में अर्जुन रामपाल का बड़ा रोल होगा।
इस साउथ मूवी को 9 लैंग्वेज में बनाई गई, हिंदी में हुई फ्लॉप बाकी सब में हुई हिट
मूवी ‘धुरंधर‘ ने भारत में 826.50 करोड़ का बिज़नेस किया था। जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1283.5 करोड़ की ज़बरदस्त कमाई की थी।



