इन पांच सब्जियों में कभी नहीं डालना चाहिए टमाटर, नहीं तो मजा हो जाएगा किरकिरा
vegetables without tomato: जानें किस तरह टमाटर के बिना कुछ खास सब्जियों का स्वाद बेहतर होता है। इन सब्जियों में टमाटर डालने से क्या होता है और क्यों आपको कुछ सब्जियों में इसे छोड़ देना चाहिए।
vegetables without tomato: जब भी हम घर में खाना बनाते हैं तो टमाटर और प्याज का इस्तेमाल लगभग हर सब्जी में करते हैं। टमाटर के खट्टे स्वाद और गाढ़े रंग की वजह से उसे ग्रेवी और सब्जियों में डालने की आदत बन चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल करने से न केवल स्वाद खराब होता है बल्कि उनका टेक्सचर भी बिगड़ सकता है? आइए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में जहां टमाटर का प्रयोग करना नहीं चाहिए।
पहली सब्जी
भिंडी की सब्जी में प्याज तो बेशक स्वाद बढ़ाता है लेकिन टमाटर नहीं डालना चाहिए। टमाटर डालने से भिंडी का लिसलिसापन बढ़ सकता है जो खाने में अच्छा नहीं लगता। अगर आपको हल्का खट्टापन चाहिए तो नींबू या अमचूर का इस्तेमाल करें। इस तरह स्वाद को बेहतर बनाया जा सकता है।
दूसरी सब्जी
करेला एक कड़वा सब्जी है और टमाटर का खट्टापन इसके साथ बिल्कुल नहीं मिलता। टमाटर डालने से करेले की कड़वाहट और बढ़ जाती है जिससे सब्जी का स्वाद बिगड़ सकता है। इसके बजाय अमचूर पाउडर या नींबू का इस्तेमाल करें जिससे करेले की कड़वाहट संतुलित रहती है और स्वाद भी बेहतर बनता है।
तीसरी सब्जी
अरबी की सब्जी में टमाटर डालने से इसका गोंद और चिपचिपाहट बढ़ सकती है जिससे सब्जी का बनावट बिगड़ता है। इसके अलावा टमाटर की एसिडिक प्रकृति के कारण अरबी को पचाना कठिन हो सकता है और गैस या एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए अरबी की सब्जी को बिना टमाटर के बनाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
चौथी सब्जी
कटहल की सब्जी में टमाटर का खट्टापन बिल्कुल भी मेल नहीं खाता। कटहल की अपनी एक विशेष मिठास होती है जो टमाटर के खट्टे स्वाद से प्रभावित हो सकती है। कटहल को सिर्फ प्याज लहसुन और मसालों के साथ पकाना चाहिए ताकि उसका असली स्वाद बरकरार रहे।
जानें भारत के 5 रुपये वाले Parle-G की कीमत अमेरिका में कितनी
पांचवी सब्जी
अगर आप आलू सेम की सब्जी बना रहे हैं तो टमाटर से दूर रहें। इससे सब्जी का स्वाद पूरी तरह से खराब हो सकता है। आलू और सेम को हल्के मसालों जैसे जीरा प्याज और नमक के साथ पकाएं जिससे इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट बनेगा।



