केजीवीवी में मीना मंच के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन

छात्रा नरगिश बानो बनी एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी

सुल्तानपुर-कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बल्दीराय में मीना मंच के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी उपस्थित रहे।

उन्होंने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया गया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी ने छात्रा नरगिश बानो को एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौंपा। नरगिश बानो ने बताया कि यह अनुभव उनके लिए सुखद और यादगार है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था के कुशल संचालन, गुणवत्ता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त किया।

वार्डन तारा वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित किया जा रहा है और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

विद्यालय की छात्राओं ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग, महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज में बराबर की भागीदारी के लिए जागरूकता फैलाने जैसे विषयों पर एकांकी और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए.विद्यालय की वार्डन तारा वर्मा और अन्य शिक्षिकाओं ने मीना दिवस पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने बीआरसी कार्यालय बल्दीराय में चल रहे FLN प्रशिक्षण का निरीक्षण किया और अध्यापकों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर चर्चा की। नरगिस बानो ने प्रशिक्षण की कमी और आवश्यकता पर भी वार्ता की और एक रिपोर्ट पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट कार्ड सौंपा

इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजबख्श मौर्य, एआरपी विकास सिंह, अमरनाथ यादव, शिवकांत,किरन यादव, राकेश यादव केआरपी, सरिता प्रगति सिंह, अर्चना कुमारी, रीता सरोज, अर्जुन कुमार, समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button