राजकीय आईटीआई में 20 ट्रेनीज का हुआ चयन

मिशन रोजगार के तहत प्लेसमेंट ड्राइव का किया आयोजन

इटावा। इटावा में राजकीय आईटीआई इटावा में एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के तहत आयोजित इस ड्राइव में महिला और पुरुष दोनों प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 20 ट्रेनीज को अप्रेंटिस के तहत नौकरी मिली।

संस्थान से श्री फरहान ने कंपनी प्रतिनिधि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 42 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। न्यू हॉलैंड कंपनी नोएडा के प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह ने ट्रेनीज का विस्तृत साक्षात्कार लिया। उन्होंने कंपनी के बारे में तकनीकी और सामान्य जानकारी भी साझा की। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने चयनित ट्रेनीज को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की सलाह दी।

उन्होंने रोजगार मिशन के तहत आगे बढ़ने और मनोबल बनाए रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। प्लेसमेंट प्रभारी प्रशांत कमल और फरहान ने ट्रेनीज को कंपनी के सभी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में राजकीय आईटीआई इटावा की कार्यदेशक श्रीमती तबस्सुम तौकीर और समस्त स्टाफ ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्थान के स्टाफ को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Back to top button