वैश्य भारती ने किया साहित्यकार चित्रा गर्ग और शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल का सम्मान

दिल्ली। वैश्य समाज की लोकप्रिय सामाजिक पत्रिका वैश्य भारती की ओर से संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में वैश्य संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।

साहित्य के क्षेत्र में अनुपम योगदान के लिए प्रख्यात लेखिका चित्रा गर्ग को संस्था की ओर से साहित्य रत्न विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि चित्रा गर्ग की अब तक 128 पुस्तकें विभिन्न विषयों पर प्रकाशित हो चुकी हैं।

वहीं खेल जगत में देश का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल को भी खेल सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर वैश्य भारती के मुख्य संपादक हितेष जिंदल ने बताया कि समारोह में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और समाज का मान बढ़ाने वाले गौरवशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।समारोह में संस्था के पदाधिकारियों के साथ-साथ वैश्य समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button