11 MLC सीटों पर हो रहा है बड़ा मुकाबला; जानें सपा, कांग्रेस और BJP की चुनावी चालें

उत्तर प्रदेश के आगामी एमएलसी चुनाव में सपा, कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त मुकाबला होने की संभावना।

UP MLC Chunav 2026: उत्तर प्रदेश में अगले साल 11 विधान परिषद (एमएलसी) सीटों पर चुनाव होने वाले हैं और इसकी तैयारी इस समय जोर-शोर से चल रही है। सपा और कांग्रेस ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है, जबकि भाजपा से टिकट की दावेदारी के लिए लंबी कतार है। खास बात यह है कि कांग्रेस भी इस बार गंभीरता से चुनाव की तैयारी कर रही है, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है।

प्रमुख सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

एमएलसी चुनाव के लिए जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें गाजियाबाद, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-मेरठ फैजाबाद, आगरा-अलीगढ़, लखनऊ-सीतापुर, वाराणसी-मीरजापुर शिक्षक सीटें प्रमुख हैं। इन सीटों पर जहां भाजपा, सपा और कांग्रेस की जोरदार दावेदारी है, वहीं कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

सपा ने पहले ही किए अपने उम्मीदवारों का ऐलान (UP MLC Chunav 2026)

सपा ने तो अपनी रणनीति पहले ही बना ली है और कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। जैसे आगरा शिक्षक सीट से डॉ. चंद्र प्रकाश गुप्ता और स्नातक सीट पर शशांक यादव को उतारा गया है। मेरठ-गाजियाबाद में सपा ने प्रमेद्र भाटी को स्नातक और नितिन तोमर को शिक्षक सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बरेली-मुरादाबाद सीट पर हाजी मोहम्मद दानिश अली अख्तर को शिक्षक सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, सपा ने झांसी-इलाहाबाद स्नातक सीट पर अपने मौजूदा एमएलसी मानसिंह यादव को फिर से टिकट दिया है।

कांग्रेस की तैयारियों ने बढ़ाई रोचकता

पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस उतना सक्रिय नहीं दिखी थी, मगर इस बार उसने अपनी रणनीति बदल दी है। कांग्रेस ने कई जगहों पर मजबूत उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिससे चुनावी मैदान में रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। लखनऊ से देवमणि त्रिपाठी को टिकट दिया गया है, जो क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वहीं वाराणसी से अरविंद सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है, जो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबी बताए जाते हैं।

सपा की नई होर्डिंग में छिपा है 2027 का बड़ा राज, जानिए क्या है अखिलेश का प्लान

भाजपा में दावेदारों की भीड़

भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, मगर हर सीट पर दावेदारों की लंबी सूची है। लखनऊ से उमेश द्विवेदी और डॉ. महेंद्रनाथ राय भाजपा के संभावित उम्मीदवार हैं। इलाहाबाद से अशोक राठौर, यज्ञदत्त शर्मा और मलय शर्मा जैसे दावेदार हैं। गोरखपुर से ध्रुव त्रिपाठी, अजय सिंह और संजय त्रिपाठी भी भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। वहीं, मेरठ में शिक्षक सीट से भाजपा के मौजूदा एमएलसी श्रीचंद शर्मा के अलावा आकाश अग्रवाल और दिनेश वशिष्ठ भी दावेदार माने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button