मिशन शक्ति के तहत ग्यारहवीं की छात्रा दीपांजली को एक दिन के लिए बनाया गया कॉलेज का प्रधानाचार्या

महराजगंज, रायबरेली। बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति” फेज 5 के तहत शुक्रवार को कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की ग्यारहवीं की छात्रा दीपांजली को एक दिन के लिए स्कूल का प्रधानाचार्य बनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ अनीता सिंह ने बताया कि पिछले सत्र में आए हाई स्कूल के परीक्षा परिणामों में दीपांजली गुप्ता स्कूल स्तर पर सर्वाधिक अंक लाकर टापर रही।
ध्यापिका सुधा कनौजिया ने बताया कि प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण करने के बाद छात्रा दीपांजली ने छात्राओं को मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत मिलने वाली विभागीय योजनाओं को बारीकी से समझाया। एक दिन के लिए प्रधाचार्या बनी दीपांजली का स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने स्वागत करते हुए। पठन पाठन सुधार सम्बंधित अन्य जानकारी साझा की । इस मौके पर अध्यापिका किश्वर जहां, नाजिश बानो, प्राची शुक्ला, रुपारानी गुप्ता, श्री लक्ष्मी, रामानुज सिंह सहित अन्य स्टाफ ने खुशी जाहिर की ।
कुएं में गिरने से अधेड़ घायल, गम्भीर
महराजगंज, रायबरेली। इक्कीसवीं सदी में जहां लोगों को शादी विवाह में पूजा करने के लिए कुएं नहीं मिल रहे वही क्षेत्र के एक गांव में कुएं पर स्नान करने गए एक अधेड़ की कुएं में गिर जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब दस बजे भटसरा गांव निवासी सत्यनारायण प्रजापति अपने घर से कुछ दूरी पर दूसरे के दरवाजे स्थित कुएं से स्नान करने के लिए पानी भर रहे थे तभी अचानक वह कुएं में गिर गए। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे गांव के ही आकाश पाण्डेय ने उन्हें कुएं में गिरता देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।
सत्यनारायण प्रजापति को कुएं से बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया गया है। माना जा रहा है कि सर में गंभीर चोट के कारण उनकी स्थिति सामान्य नहीं है। देर तक एम्बुलेंस न पहुंचने के कारण परिजन उन्हें अपने निजी वाहन से अस्पताल ले रहे थे तभी नाथगंज गांव के पास एम्बुलेंस मिल गई जिसमें उन्हें शिफ्ट करके, सीएचसी महराजगंज लाया गया। जहां इलाज जारी है।



