दो सड़क हादसों में दो युवक घायल: सैफई रेफर

जसवन्तनगर,इटावा। सोमवार की देर शाम क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार पहली घटना रामलीला तिराहे से केस्त मार्ग पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक के पास हुई। यहां बनकटी गांव निवासी 36 वर्षीय सत्यदेव पुत्र राजेश्वर सिंह मोटर साइकिल की टक्कर में घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी घटना जसवन्तनगर–बलरई मार्ग पर बम्बा सफाई के दौरान सड़क किनारे डाली गई सिल्ट के कारण हुई। कुडाखर गांव के पास खंदिया गांव निवासी 20 वर्षीय गोलू पुत्र रामसेवक की बाइक सिल्ट पर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी सीएचसी से सैफई भेजा गया।

Related Articles

Back to top button