दो महिलाओं ने एक दूसरे के पुरुषों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

गाली गलौज मारपीट का मामला कोतवाली के बाद ऑनलाइन मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर हुआ दर्ज

भरथना, इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नगला गुदे के समीप काशीराम कालोनी में बीती देर शाम करीब 7 बजे दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई, इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट होती इससे पहले एक पक्ष दौड़कर अपनी महिला को लेकर गाली गलौज मारपीट और छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंच गया।

वहीं दूसरा पक्ष भी अपनी यही शिकायत दर्ज कराने पहुंच गया।

घटना के सम्बन्ध में इलाका इंचार्ज उपनिरीक्षक बृजनंदन सिंह ने बताया कि जांच में मामला मात्र कहासुनी के बाद गाली गलौज का निकला है। किसी प्रकार की छेड़छाड़ की कोई घटना नहीं हुई है।
बाबजूद पुलिस दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्रों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button