आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम सभा के सराय महमूद गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के दौरान छाते के नीचे खड़े दो मासूम बच्चों पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, अंजलि पुत्री विजय प्रताप पासवान (5 वर्ष) और अभिषेक पुत्र विजय प्रताप पासवान (8 वर्ष) बारिश से बचने के लिए छाते के नीचे खड़े थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली उन पर गिर गई।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना पर खीरों पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button