मिट्टी के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत: गांव में मातम

बसरेहर,इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव कृपालपुर में एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी खनन के गहरे पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कृपालपुर निवासी प्रांशु 8 पुत्र मनोज और मनीषा 10 पुत्री राजकुमार की पानी भरे मिट्टी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। प्रांशु कक्षा दो का छात्र था और एक निजी विद्यालय में पढ़ता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वहीं राजकुमार के परिवार में तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जिनमें शिवानी 15, मनीषा 10, शिवम 9 और चांदनी 3 शामिल हैं। दोनों के पिता गुजरात के एक निजी कम्पनी में कार्यरत है

मृतक प्रांशु की मां प्रीति ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे खाना खाने के बाद उसका पुत्र जेठ के बच्चों के साथ घर से निकल गया था। कुछ देर बाद भट्ठे के मुनीम ने गांव में बच्चों के डूबने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि घटना के बाद भट्ठे के कुछ कर्मचारी मौके से चले गए।
के के ईंट भट्ठा मालिक सोनू यादव ने बताया भट्ठे कि लेवर खेतों में ईंट पाथने का काम करते थे । कि गांव के कुछ बच्चे अक्सर वहां कीआसपास से लकड़ियां उठा ले जाते थे। इसकी शिकायत पर मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने एक बालक को पकड़कर समझाइश दी और बच्चों को वहां न जाने की हिदायत देकर वापस चली गई थी।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी शिवम 9 वर्ष ने बताया कि वह, मनीषा,प्रांशु और चांदनी लकड़ी बीनने के लिए खेतों के पास गए थे। इसी दौरान मुनीम सत्यवीर को आता देखकर सभी भागने लगे। भागते समय तीन बच्चे फिसलकर पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। वह किसी तरह बाहर निकल आया,जबकि प्रांशु और मनीषा पानी में डूब गए। उसने तुरंत मुनीम को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मुनीम गड्ढे में उतरा और दोनों बच्चों को बाहर निकाला,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। दो मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौके पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला,एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर विक्रम राघव सहित जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Related Articles

Back to top button