दुष्कर्म के आरोप में दो सगे भाइयों को भेजा जेल

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी दो सगे भाइयों को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेजा दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बुधवार की देर शाम उसके साथ जिहवा गांव निवासी आलोक व अंकुल पुत्र गण चौहान पर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गैंगरेप के आरोपित दोनों सगे भाई हैं। दुराचार की पुष्टि होने पर दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button