डीसीएम ने पिकअप में मारी टक्कर: चालक घायल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अलख सुबह हुआ हादसा

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की अलख सुबह एक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप वाहन को टक्कर मारदी,जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए बताया कि पिकअप संख्या UP 81 FT 6996 लखनऊ से आगरा की ओर जा रही थी। सुबह करीब 3:30 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलो मीटर संख्या 130 पर पीछे से आ रही डीसीएम संख्या HR 55 AZ 5760 ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप सड़क पर पलट गई।
हादसे में पिकअप चालक रिजवान,निवासी अलीगढ़,गंभीर रूप से घायल हो गया। ऊसराहार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए एंबुलेंस से सैफई पीजीआई भेजकर भर्ती कराया,जहां उसका उपचार जारी है।
हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से चौकी भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बावजूद एक्सप्रेस-वे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं आई। फरार डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है साथ ही मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



