चौबीस कुंडीय विशाल राष्ट्र समृद्धि गायत्री महायज्ञ सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से ग्राम धरवार में कलश यात्रा के साथ 24 कुंडीय विशाल राष्ट्र समृद्धि गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम संयोजक रामसेवक राठौर ने बताया कि इस महायज्ञ के आयोजन हेतु अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार से मई माह में ही अनुमति प्राप्त कर ली गई थी 151 कलशों की भव्य कलश यात्रा के साथ यह महायज्ञ धरवार गांव में प्रारंभ हुआ।

इस आयोजन का उद्देश्य वर्तमान समय में समाज और मानवता के समक्ष उपस्थित विविध समस्याओं के समाधान हेतु पूज्य युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक और जीवनदायी विचारों को जन-जन तक पहुँचाना है।

चार दिवसीय यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर से 1 नवंबर 2025 तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। महायज्ञ के दौरान विभिन्न प्रकार के संस्कार जैसे अन्नप्राशन, मुंडन, नामकरण, विद्यारंभ, यज्ञोपवीत, विवाह एवं दीक्षा संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। इच्छुक लोगों को इसके लिए पूर्व पंजीकरण कराना आवश्यक है। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता तथा सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button