अक्षय तृतीया पर दिखा भक्ति-सेवा का संगम

जैन समाज की महिलाओं ने किया गन्ना रस का वितरण

जसवंतनगर,इटावा। नगर में पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और सेवा का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के प्रथम आहार के उपलक्ष्य में जैन समाज की महिला मंडल द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मान्यता है कि भगवान आदिनाथ को दीर्घ तपस्या के पश्चात राजा श्रेणिक द्वारा गन्ने के रस का प्रथम आहार कराया गया था। इसी धार्मिक प्रसंग की स्मृति में नगर में जैन महिला मंडल पिछले 26 वर्षों से निरंतर गन्ने के रस का वितरण करता आ रही है।

इस वर्ष भी जैन महिला मंडल की ओर से भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति के बीच श्रद्धालुओं को गन्ने का रस वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भाव-विभोर होकर इस पुण्य अवसर का आनंद लेते नजर आए।

कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली,जिसने धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक एकता का भी संदेश दिया। इस प्रकार नगर में अक्षय तृतीया का पर्व भक्ति,सेवा और परंपरा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

Related Articles

Back to top button