नगर के सुपर मार्केट की बदहाल व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

सुल्तानपुर। नगरपालिका परिषद के सुपर मार्केट की जर्जर व्यवस्था से जूझ रहे व्यापारियों का धैर्य अब जवाब देता दिख रहा है। मंगलवार को सुंदर लाल व्यापारी कल्याण एवं सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की व्यापारियों ने बताया कि सुपर मार्केट में पिछले एक सप्ताह से प्रकाश व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जिससे चोरी और किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं, जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। अधिकांश दुकानें जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं।

हाल ही में आए तूफान में गिरे पेड़ से टूटी सीढ़ी और रेलिंग अब तक दुरुस्त नहीं कराई गई है, जिसके चलते प्रथम तल के दुकानदारों को अपनी दुकान तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सुरक्षा के दृष्टिगत लगाए गए दोनों प्रवेश द्वारों के गेट भी जर्जर होकर गिर चुके हैं।

गेट न होने से रात में असामाजिक तत्वों का आना-जाना बढ़ गया है, जिससे व्यापारी भयभीत हैं।

इसके अलावा बाहरी लोग दुकानों के सामने वाहन खड़े कर देते हैं और मना करने पर विवाद की स्थिति पैदा कर देते हैं। ठेले और गुमटियों के कारण मार्केट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे संक्रमण जैसी बीमारियां फैल रही हैं।

वहीं, 10 दिन पहले काटी गई नीम की डालियां अब तक नहीं हटवाई गईं, जो उपेक्षा का प्रतीक है।मंगलवार को सुंदर लाल व्यापारी कल्याण एवं सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने सुपर मार्केट की समस्याओं को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा अध्यक्ष आनंद पांडेय ने कहा की अधिशाषी अधिकारी को पहले भी कई मामलो को लेकर शिकायती पत्र दिया गया था,किंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई अब करवाई न होने पर अपनी बात आगामी उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में जिलाधिकारी महोदय के समक्ष रखी जाएगी।

इस अवसर पर सुपर मार्केट के कई व्यापारी व समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर सपा नेता विनोद जायसवाल, मंजूर अहमद,विनोद सिंह,मो हसनैन,मनोज कुमार, आशीष तिवारी,नीरज शर्मा,सौरभ चौधरी,सचिन शुक्ल,रोहित यादव संतोष,धर्मेन्द्र, जायसवाल रत्ना जायसवाल, ,विनय जायसवाल,राखी राखी जायसवाल, प्रमोद वर्मा,डा सी डी सिंह, प्रभाकर मिश्रा, डा0अवधेश शुक्ला पत्रकार, गोविंद कुमार,समेत भारी संख्या में सुपर मार्केट के व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button