मॉडल पेटेंट के लिए शीर्ष प्रताप का हुआ चयनित

जसवंतनगर,इटावा। भारत सरकार द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने व अनुसंधान एवं नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार एवं राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में इंस्पायर अवार्ड योजना तथा केंद्र पुरोनिधानित समग्र शिक्षा के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय, जनपद,मंडल एवं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। जिसमे विद्यार्थियों द्वारा अपने विचार एवं मॉडल का प्रदर्शन किया जाता है।

2023-24 से 2025-26 तक जनपद इटावा से 14 मॉडल को पेटेंट कराने हेतु अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को पत्र लिखा है। जिसमें सेंट मेरी के छात्र शीर्ष प्रताप जादौन के बहुउद्देश्यीय रोगी बिस्तर जो कि राज्य स्तर पर 2023-24 में इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित किया गया था को स्थान प्राप्त हुआ है। उनकी माता प्रियंका सिंह विज्ञान शिक्षिका यूपीएस नगला उदय सिंह जसवंतनगर में कार्यरत है उनके विद्यालय की छात्रा रिया का मूँगफली की बेल से मूँगफली अलग करने वाले मॉडल वर्ष 2024-25 को स्थान मिलने से अत्यंत उत्साहित और हर्षित है उन्होंने बताया कि बच्चों को यदि सही दिशा में मार्गदर्शन दिया जाता है तो प्रतिभाओं की कमी नही है कम संसाधनो में भी बच्चे अपना हुनर बिखेर ही देते है।

इस अवसर पर शीर्ष प्रताप के पिता राजेश जादौन ब्लाक व्यायाम शिक्षक जसवंतनगर ने सभी बच्चों अभिभावकों को बधाई दी है। विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यपिका सीमा सेंगर ने बताया कि इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों व विद्यालय परिवार में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button