इमर्शन रॉड की सफेद पपड़ी से परेशान हैं तो जाने ये देसी नुस्खा

tips to clean water heating rod: सर्दियों में इमर्शन रॉड पर जमी सफेद परत से परेशान हैं? सिर्फ विनेगर-बेकिंग सोडा या गर्म करके 10 मिनट में बिल्कुल साफ करें। पानी जल्दी गर्म होगा और बिजली बिल भी घटेगा।

tips to clean water heating rod: हर घर में सर्दी आते ही इमर्शन रॉड निकल आता है। मगर जैसे ही उस पर सफेद पत्थर जैसी मोटी परत जम जाती है पानी गर्म करने में दोगुना समय लगने लगता है। नतीजा बिजली बिल आसमान छूने लगता है। अच्छी बात ये है कि अब इसे खराब करने या महंगे केमिकल इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं। घर में मौजूद दो चीजों से मिनटों में रॉड नया जैसा हो जाएगा।

आखिर जमती क्यों है ये सफेद परत

दरअसल ये परत कैल्शियम और मैग्नीशियम की होती है जो पानी में घुली रहती है। पानी गर्म होते ही ये तत्व रॉड पर चिपक कर पत्थर बना लेते हैं। जिन इलाकों का पानी हार्ड होता है वहां ये समस्या और भी ज्यादा होती है। यही वजह है कि बर्तनों और सिंक पर भी सफेद निशान पड़ जाते हैं।

तरीका नंबर 1

एक बाल्टी में एक कप विनेगर और तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से घोल लें। अब रॉड को इसमें डुबोकर 30 मिनट छोड़ दें। ज्यादातर परत खुद-ब-खुद गल जाएगी। अगर कुछ जिद्दी हिस्सा बाकी रह जाए तो झाग वाले स्पंज से हल्के हाथ रगड़ें। साफ पानी से धोकर देखिए रॉड चमकने लगेगा।

तरीका नंबर 2

अगर विनेगर घर पर नहीं है तो ये तरीका आजमाएं। रॉड को खाली प्लग में लगाकर 4-5 मिनट तक अच्छे से गर्म कर लें। जैसे ही परत चटकने की आवाज आने लगे प्लग निकाल दें। अब लकड़ी के चम्मच या किसी नॉन-मेटल चीज से हल्के से ठोकें। सारी पपड़ी अपने आप टूटकर गिरने लगेगी।

चश्मा उतार फेंकेगा आपका बच्चा, डॉक्टर भी हैरान हैं इस पाउडर का कमाल देखकर

परत हटने से रॉड की हीटिंग क्षमता फिर से पहले जैसी हो जाती है। पानी 5-7 मिनट पहले गर्म होने लगता है। इससे हर महीने बिजली बिल में 200-300 रुपये तक की बचत हो सकती है। साथ ही रॉड की उम्र भी बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button