thu vs sta: जो क्लार्क की तूफानी फिफ्टी, 14 ओवर में ही खत्म कर दिया मैच

thu vs sta: melbourne stars ने sydney thunder के विरुद्ध मनुका ओवल में रविवार को खेले गए बिग बैश लीग (बीबीएल) 2025-26 के 14वें मुकाबले को 9 विकेट से जीत लिया। इस कामयाबी के साथ मेलबर्न स्टार्स ने शिखर पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।

टॉस हारने के बाद बैटिंग करने उतरी सिडनी थंडर्स ने 20 ओवर में 128 रन बनाए। इस टीम को सैम कोंस्टास और मैथ्यू गिलक्स की ओपनिंग जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने 3.5 ओवरों में 33 रन बनाए।

sydney thunder vs melbourne stars match scorecard

मैथ्यू गिलक्स 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम की स्थिति कमजोर हो गई। ऐसा हुआ कि सिडनी ने 63 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे।

यहां से शादाब खान ने सैम बिलिंग्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 25 गेंदों में 27 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, मगर इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से परेशान हो गई। शादाब खान ने 25 रन का योगदान दिया, जबकि बिलिंग्स ने 23 रन की पारी खेली।

विपक्षी टीम से हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इनके साथ साथ टॉम करेन, मार्कस स्टोइनिस और मिचेल स्वेपसन ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में मेलबर्न स्टार्स ने 14 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस टीम को जो क्लार्क और सैम हार्पर की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने 9.4 ओवरों में 86 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। joe clarke 37 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के सहारे 60 रन बनाकर आउट हुए।

Who is Devendra Bora: पहली ही गेंद पर रोहित को कर दिया बोल्ड, जानें उनके बारे में

इसके बाद सैम हार्पर ने ग्लेन मैक्सवेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 46 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को 6 ओवर पहले जीत दिलाई।

हार्पर 27 गेंदों में 2 चौकों के सहारे 29 रन बनाकर नॉट आउट रहे, वहीं मैक्सवेल ने 20 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। विपक्षी टीम की तरफ से एकमात्र सफलता क्रिस ग्रीन के हाथ लगी।

मेलबर्न स्टार्स 8 अंक के साथ 8 टीमों के बीच अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है, वहीं सिडनी थंडर्स 4 में से तीन मैच हारकर सातवें स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button