दुर्घटना में तीन घायल: इलाज को सैफई रैफर

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

जसवंतनगर,इटावा। शुक्रवार की रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोनई चौकी के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिला फिरोजाबाद थाना नसीरपुर नगला राधे के 19वर्षीय श्रीकांत पुत्र राजेश,सत्येंद्र पुत्र सोनवीर उम्र 18 वर्ष निवासी बदिकपुर थाना नसीरपुर जिला फिरोजाबाद तथा 20वर्षीया श्रीमती पांचो पत्नी आलोक निवासी नगला हीरा थाना बकेवर, जिला इटावा एक मोटरसाइकिल से मीठेपुर की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वे जोनई चौकी के निकट पहुंचे, पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों राजमार्ग की सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही जौनई चौकी इंचार्ज आशीष कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button