सम्पूर्ण समाधान दिवस- तहसील सदर में जिलाधिकारी ने सुनी जन समस्याएं

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

दिनांक 15 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करते हुए प्राप्त शिकायतों को सुना गया।

कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

सर्वप्रथम, शिकायत निस्तारण पंजिका का अवलोकन किया गया तथा शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर निस्तारण की प्रगति एवं संतोषजनक फीडबैक प्राप्त किया गया।

इस अवसर पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे शिकायतकर्ताओं के प्रति सौम्य, संवेदनशील एवं सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाते हुए शिकायतों का निस्तारण शासन के निर्देशों के अनुरूप, समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों हेतु पेयजल, बैठक एवं अन्य आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही, शासन द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं भूमि संबंधी शिकायतों का निस्तारण राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर किए जाने के निर्देश भी प्रदान किए गए।

Related Articles

Back to top button