मुलायम सिंह यादव को भगवान की तरह पूजता है परिवार

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती शनिवार को पूरे प्रदेश में मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ऐसे में जनपद बस्ती एक परिवार ऐसा भी जो मुलायम सिंह यादव को भगवान की तरह मानता है प्रतिदिन पूजा करता है। विशेष बात तो यह है कि किरन यादव का यह पूरा परिवार किसी भी राजनीतिक पार्टी का सदस्य भी नहीं है। मुलायम सिंह के जन्म जयंती के अवसर पर परिवार ने घूम घूम कर गरीबों को फल और कंबल को वितरित किया।



