जन कल्याण सेवा समिति का अनुकरणीय कार्य
मिशन बिटिया की शादी के अंतर्गत संस्था के पदाधिकारियों ने 36वीं शादी में किया मदद

सुलतानपुर। जिले के चर्चित समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत अध्यक्ष जन कल्याण सेवा समिति ने मुहिम चलाकर जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों संग ऐसा कदम उठाया जिससे एक पिता के मन मे नया विश्वाश जाग उठा,उसके चेहरे पर मुस्कराहट भी आई।
बात कुछ ऐसी जिसके लिए राम बहादुर पाल,अखिलेश सिंह पर्वत और समस्त मदद करने वाले पदाधिकारियों की सराहना करते बनती है हुआ कुछ ऐसा धम्मौर के निगोलिया की एक गरीब परिवार में जन्मी बालिका की शादी आज 18.06.2025 है।लड़की पिता बच्चों का पालन पोषण अत्यन्त तंगी हालात में कर रहा है। जब इस बात का पता संस्था के संरक्षक राम बहादुर और अखिलेश सिंह पर्वत को चला तब उन्होंने उसकी मदद हेतु हाथ बढ़ाते हुए लड़की की शादी मिशन बिटिया की शादी के तहत जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से पंखा,कुर्सी,मेज,बड़ा बक्शा समेत घरेलू सामान उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक मदद किए।
मिशन बिटिया की शादी मुहिम में मदद करने वाले पदाधिकारी गण क्रमशः संरक्षक रणजीत तिवारी,जवाहर लाल यादव,दिलीप यादव,सनी सिंह,दुर्गेश गुप्ता,आशीष यादव,अंगद सिंह,राजा अग्रहरि,सत्यम दुबे,अखिलेश तिवारी,शिवम तिवारी आदि जन कल्याण सेवा समिति परिवार का योगदान रहा।जन कल्याण सेवा समिति ने सावित कर दिया कि सबसे बड़ा रिश्ता इंसानियत का होता है।



