पहले मिठाई दी और फिर 3 बच्चों का गला रेत दिया, पत्नी के मायके जाते ही पति हैवान बन गया

Thanjavur murder case: तमिलनाडु में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक पिता ने अपने तीन मासूम बच्चों का गला रेत दिया और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह घटना पट्टुकोट्टई के पास पेरियाकोट्टई गाँव में हुई। आरोपी विनोथ कुमार की पत्नी उससे अलग रह रही थी। इसी गुस्से में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोथ कुमार की पत्नी नित्या थी। उनके तीन बच्चे थे 11 साल की ओविया, 8 साल की कीर्ति और 5 साल का ईश्वर। यह जोड़ा पिछले छह महीने से अलग रह रहा था। नित्या अपनी माँ के साथ रहती थी, वही बच्चे मधुकुर गाँव में विनोथ के साथ रहते थे।

कुछ दिन पहले, विनोथ ने नित्या से बात करने की कोशिश की और उसे घर लौटने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। इससे दुखी होकर, विनोथ शुक्रवार को अपने बच्चों के लिए मिठाई लाया, उन्हें खिलाई और फिर उनका गला काटकर तीनों की हत्या कर दी।

अपराध करने के बाद विनोथ ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

पत्नी सारा दिन इंस्टा पर रील बनाना चाहती थी, पति के चिल्लाने पर बच्चे संग गायब

पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और हत्या के कारणों की जाँच कर रही है। शुरुआती जाँच में पता चला है कि विनोथ मानसिक रूप से तनावग्रस्त था और वैवाहिक विवाद के कारण काफी परेशान था।

बता दें कि Thanjavur murder case लोगों के लिए एक सदमा बनकर आया है। ग्रामीणों का कहना है कि विनोथ अपने बच्चों से बहुत प्यार करता था और उसकी यह हरकत सभी को हैरान कर देने वाली है। पुलिस अब इस बात की जाँच कर रही है कि क्या आरोपी ने पहले से इसकी योजना बनाई थी या गुस्से में आकर उसने यह अपराध किया।

Related Articles

Back to top button