केंद्रीय विद्यालय में हुआ संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

रायबरेली। शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के अंतर्गत ( एक भारत श्रेष्ठ भारत) कला उत्सव की संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रतियोगिता में गायन, वादन, तथा कला के विभिन्न आयामो, मूर्ति कला, नाट्य कला, पारम्परिक कहानी कथन आदि विधाओं के एकल एवं समूह प्रतियोगिता तथा पेयरिंग स्टेट तमिलनाडु राज्य की प्रदर्शनी सहित 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमें रायबरेली संकुल के 5 केंद्रीय विद्यालयों, के वि, एमसीएफ लालगंज, के वि फत्तेपुर, के वि शिवगढ़, के वि एस जी पी जी आई लखनऊ, एवं के वि बी एच ई एल जगदीशपुर समेत के वि अलीगंज लखनऊ एवं के वि ए एम सी लखनऊ की टीमों ने उक्त 16 प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

उपरोक्त प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के सदस्यों के रूप में के वि एस से सेवानिवृत्त संगीत शिक्षिका निरूपमा उपाध्याय, कैनवास क्लब के निदेश अभिषेक वर्मा, विद्यालय की पुराछात्रा कला प्रशिक्षिका अंशिका अवस्थी, कत्थक प्रशिक्षक रवि प्रताप सिंह एवं स्मृति चंदेल, कला एवं संगीत के अन्य शिक्षक मीनाक्षी शुक्ला, प्रीति त्रिवेदी, अर्पिता कुमारी, नीतू सिंह एवं विद्यालय के शिक्षक जे सिंह, सुनीता मिश्रा, चंद्रमौली त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि ने जिम्मेदारी निभायी ।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों के साथ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा निर्णायक मंडल के सदस्यों का हरित स्वागत किया गया। अतिथियों का औपचारिक स्वागत करते हुए प्राचार्य ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला तथा सभी प्रतियोगियों को उत्तम प्रदर्शन करने की शुभकामना भी दी ।

प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय ए एम सी प्रथम पॉली लखनऊ ने सबसे ज्यादा चार प्रविष्टियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि केंद्रीय विद्यालय अलीगंज द्वितीय पॉली एवं केंद्रीय विद्यालय एस जी पी जी आई लखनऊ ने तीन-तीन प्रविष्टियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं केंद्रीय विद्यालय अलीगंज प्रथम पॉली ने दो प्रविष्टियों में तथा केंद्रीय विद्यालय मधुपुरी फतेहपुर, एमसीएफ लालगंज, शिवगढ़ एवं बी एच ई एल जगदीशपुर ने एक एक प्रविष्टि में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

कार्यक्रम का संचालन अरुण मिश्रा, चंद्रमौली त्रिपाठी, अभिषेक सिंह एवं आकांक्षा पांडेय द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर उप प्राचार्य राजेश त्रिपाठी व रमेशचंद्र दुबे एवं प्रधानाध्यापक आर बी शर्मा व कमलेश कुमार सहित आशुतोष मिश्र, सुनीत कुमार यादव, अमित सिंह, सतीश, बृजेश यादव, अनुराग यादव, मिनेश सिंह, पम्मी गुप्ता, आकांक्षा राय, कृति सिंह, प्रगति सिंह एवं राजेश कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button