हापुड़ में टीम वरुण गांधी की बैठक सम्पन्न, 23 जून को संजय गांधी पुण्यतिथि कार्यक्रम की तैयारी

हापुड़। विवेक राठी जी के आवाहन पर टीम वरुण गांधी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ढिल्लन निवास पर किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश सहरावत जी, तनुज खन्ना जी एवं प्रभाकर जी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान श्री वरुण गांधी जी के विचारों, जनहित एवं देशहित में किए गए कार्यों को सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों के साथ साझा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वरुण गांधी जी हमेशा युवाओं, किसानों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं।

बैठक में रोबिन जी, हर्ष जी, प्रधान जी, नवदीप जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने 23 जून को स्वर्गीय संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button