आंधी तूफान-बारिश ने मचाई तबाही: दीवारें विद्युत पोल गिरे

तमाम विद्युत पोल-पेड़ गिरने,टीन शेड उड़ने

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर तहसील व विकास खण्ड क्षेत्र में बीती मंगलवार शाम को आई बारिश के साथ चक्रवर्ती तूफान रूपी तेज आंधी के हवा के दबाव के कारण कई जगहों पर पेड़ टूट गए,टीन शेड उड़ गए व कई जगह दीवारें गिरी।नगर क्षेत्र में स्थापित एक कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री वॉल तेज हवा बारिश के दवाव में गिरकर धराशाई हो गई।क्षेत्र में अलग-अलग जगह गिरे विद्युत फूलों से विद्युत विभाग को सर्वाधिक नुकसान हुआ है।गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आंधी की तबाही में तीन लोग घायल हो गए हैं।

तेज रफ्तार आंधी से राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित संतोष भुवनेश कोल्ड स्टोरेज, कैस्त की करीब 250 फुट से अधिक लंबी बाउंड्री वॉल बारिश और हवा के तेज दबाव के कारण भरभराकर गिर गई। बाउंड्री वॉल गिरने से कोल्ड स्टोरेज को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। घटना के समय दीवार के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तेज हवाओं के कारण पूरी दीवार जमीन पर ध्वस्त हो गई और परिसर में अफरा-तफरी मच गई।कोल्ड स्टोरेज मालिक डॉ.भुवनेश यादव ने अनुमानित करीब छह लाख रुपये से अधिक नुकसान की बात बतायी।

तेज आंधी के दौरान ग्राम नगला भीखनपुर में अपनी नानी के यहाँ आई वर्षा पुत्री ज्योति उम्र करीब 10 वर्ष छत की दीवार गिर जाने से घायल हो गई। घायल वर्षा को ननिहाल वाले अस्पताल इलाज हेतु लाये।जबकि कल ही मंगलवार को आंधी के बाद तेज आंधी की चपेट में आने से घायल हुए ग्राम भारद्धाजपुर निवासी योगेश पुत्र राजीव कुमार उम्र 12 वर्ष और शिमला पत्नी अरविंद कुमार निवासी जगसोरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया था। इस प्रकार आंधी की तबाही से यहाँ कुल तीन लोग घायल हो गए।

कस्बे में दो जगह पेड़ गिरने से दो कारे,एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और पेड़ गिरने से ही मोहल्ला शीशपुरा गुलाबबाड़ी के मोहम्मद जमशेद सिद्दीकी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया।छिमारा रोड पर एक मकान की दीवार आँधी में गिर गयी।

ग्राम भीखनपुर में मदन प्रताप पुत्र श्रीचंद्र प्रकाश सिंह की छत व श्रीप्रकाश पुत्र पंचम सिंह की दीवार गिर गई। क्षेत्र में लगभग एक दर्जन से अधिक जगह पर टीन शेड,पेड़,दीवारें गिरने से नुकसान हुआ है।तहसील परिसर में स्थित वकीलों के चैंबर के ऊपर लगे टीन शेड को भी नुकसान हुआ है और परिसर में स्थित पेड़ भी हताहत हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत विभाग को हुआ है।

बिजली विभाग के अनुसार आंधी में तेज हवा के दबाव के कारण नगर टाउन फीडर की 33 केवी लाइन के 6 पुल टूट गए। सराय भूपत् से विभिन्न फीडरो को जाने वाली विद्युत लाइनों के 30 खंभे टूट गए और राजा के बाग की 33 केवी मुख्य विद्युत लाइन के पांच खंभे आंधी में ध्वस्त हो गए।ग्राम मोकम नगर खेड़ा सिंघावली में कई विद्युत पोलो के साथ एक ट्रांसफार्मर भी धराशाई हो गया। उपखंड अधिकारी विद्युत आनंदपाल सिंह स्थिति सामान्य करने के लिए देर रात से ही अपने अधीनस्थों के साथ मैदान में डटे हुए हैं। कस्बे की विद्युत आपूर्ति देर रात बहाल कर दी गई। एसडीओ विद्युत ने बताया कि सराय भूपत सहित अन्य बाधित जगहों पर विद्युत आपूर्ति शाम ढलने तक बहाल कर दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button