मदरसा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मामले में एसटी हसन ने किया खुलासा

मंडल मुरादाबाद प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के मदरसा एहसानुल बनात में आठवीं की क्षात्रा से वर्जिनिटी सटिफिकेट मांगें जाने को लेकर घमासान मचा हुआ है। जिसके चलते यह मामला राजनीति रूप भी धारणा कर चुका है। इसी आधार पर मुरादाबाद के पुर्ब सपा सांसद एस टी हसन ने खुलासा करते हुए कहा कि, यह पूरा झगड़ा मियां बीवी की लड़ाई का है पत्नी खुद अपनें पति पर बेटी से अवैध संबंधों का आरोप लगा रही है। ऐसे में अगर मदरसे में रहने के दौरान 7 या 8 महीनें में कुछ हो जाता तो ऐसे हालात में मदरसा बदनाम होता। इसलिएं मदरसे ने छात्रा का मेडिकल टेस्ट कराने का फैसला किया जो गलत नहीं है। एसटी हसन के इस स्टेटमेंट के बाद मामले ने नया रुख ले लिया है और शासन प्रशासन इस पहलू पर सख्ती से जांच कर रहा है।



