मलाजनी और डुढ़हा के खिलाड़ी छात्रों का रहा दबदबा

संकूल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुई सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। संकुल स्तरीय खो-खो एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता मलाजनी में संपन्न हुई। मलाजनी एवं डुढ़हा के बच्चों का दबदबा रहा।

बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वाधान एवं खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश कुमार के निर्देशन में आयोजित संकुल के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खो खो एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिता संकुल मलाजनी के पीएम श्री विद्यालय मलाजनी में संपन्न हुई जिसमें न्याय पंचायत मलाजनी के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राजेश जादौन ने टॉस उछालकर एवं सभी खिलाड़ियों को विजय श्री का आशीर्वाद देकर किया। संकुल शिक्षक विशुन सिंह एवं मोहम्मद फुरकान ने खिलाड़ियों से भेंट करते हुए खो खो प्रतियोगिता प्रारंभ कराई ।

प्राथमिक स्तर की खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग प्राथमिक विद्यालय मलाजनी एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय डुढ़हा विजेता रही। उच्च प्राथमिक स्तर खो खो प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों ही वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मलाजनी की टीम विजयी घोषित हुई। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मी दौड़ प्रथम स्थान मानव प्राथमिक विद्यालय मलाजनी द्वितीय स्थान मोहम्मद समीम प्राथमिक विद्यालय कैस्त प्रथम ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दुर्गे प्राथमिक विद्यालय डुढ़हा द्वितीय स्थान परी प्राथमिक विद्यालय मलाजनी ने प्राप्त किया।

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान मानव प्राथमिक विद्यालय मलाजानी, द्वितीय स्थान कृष्णा प्राथमिक विद्यालय डुढ़हा ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दुर्गे प्राथमिक विद्यालय डुढ़हा द्वितीय स्थान परी प्राथमिक विद्यालय मलाजनी ने प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक बालक वर्ग स्तर 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, अंशु कंपोजिट विद्यालय रजमऊ द्वितीय स्थान अयान यूपीएस मलाजनी ने प्राप्त किया।

एवं 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आसिफ मलाजनी द्वितीय स्थान विक्रम कंपोजिट विद्यालय रजमऊ ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग लम्बी कूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समीम प्राथमिक विद्यालय कैस्त प्रथम , द्वितीय स्थान मानव प्राथमिक विद्यालय मलाजनी ने प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर लम्बी कूद बालिका वर्ग में

प्रथम स्थान दुर्गे प्राथमिक विद्यालय डुढ़हा,  द्वितीय स्थान खुशबू प्राथमिक विद्यालय मलाजनी ने प्राप्त किया।

उच्च प्राथमिक स्तर लम्बी कूद बालक वर्ग

प्रथम स्थान सचिन यूपीएस मलाजनी द्वितीय स्थान पर विक्रम कंपोजिट विद्यालय रजमऊ रहे। निर्णायक की भूमिका में सत्यवीर उपस्थित रहे कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न विद्यालयों से अध्यापकों ने सहयोग किया अंत मे संकुल शिक्षक मोहम्मद फुरकान और विशुन सिंह सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता समाप्ति की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button