पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा नेता शशिकांत शर्मा हाउस अरेस्ट

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतापगढ़ में संविदा लिपिक सौरभ विश्वकर्मा की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा नेता प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा को रायबरेली स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया।

सपा नेता के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को वह प्रतापगढ़ पहुंचकर मृतक सौरभ विश्वकर्मा के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द साझा करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी। प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी पीड़ित परिवार से मिलकर उसका दर्द बांटना आखिर अपराध कैसे हो गया? लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों का दायित्व है कि वे संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हों और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी परिवार ने अपना सदस्य खोया है तो उसके साथ संवेदना व्यक्त करना सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी है। ऐसे समय में राजनीतिक प्रतिनिधियों को पीड़ित परिवार तक पहुंचने से रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था में गंभीर सवाल खड़े करता है।

सपा नेता ने कहा कि “लोकतंत्र में पीड़ित के साथ खड़ा होना अपराध नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सवाल किया कि आखिर पीड़ित परिवार से मिलने जाने वाले लोगों को रोकने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई।

सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग करते हुए स

Related Articles

Back to top button