सपा नेता गोविन्द बाबू 19 मतों से हुए निर्वाचित

भाजपा नेता महेंद्र सिंह को कुल मिले 119 मत

भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि.(भूमि विकास बैंक) भरथना के सम्पन्न हुए शाखा प्रतिनिधि के निर्वाचन में गोविन्द बाबू निवासी झिन्दुआ ने सर्वाधिक 138 मत प्राप्त किये। जबकि उनके प्रतिद्वन्दी महेन्द्र सिंह निवासी नगला गिरन्द को 119 मत प्राप्त हुए।

मंगलवार को भरथना विकास खण्ड कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लि.भरथना के शाखा प्रतिनिधि का चुनाव निर्वाचन अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह की देखरेख व शाखा प्रबन्धक धीरज नारायण कठेरिया की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।

जिसमें बैंक के सदस्यों ने प्रातः8 बजे से सांय 4 बजे तक अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तदुपरान्त हुई मतगणना के सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मतगणना के दौरान कुल 273 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें सपा नेता गोविन्द बाबू निवासी झिन्दुआ को सर्वाधिक 138 मत प्राप्त हुए। जिसके चलते उन्हें शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित किया गया। वहीं उनके प्रतिद्वन्दी भाजपा नेता महेन्द्र सिंह निवासी नगला गिरन्द, रमायन को 119 मत प्राप्त हुए तथा तीसरे उम्मीदवार अमर सिंह को कुल 5 मत प्राप्त हुए। जबकि 11 मत निरस्त हुए। जिसके क्रम में निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह ने नवनिर्वाचित शाखा प्रतिनिधि गोविन्द बाबू को प्रमाण पत्र सौंपकर शाखा प्रतिनिधि निर्वाचित किये जाने की आधिकारिक घोषणा की।

शाखा प्रतिनिधि गोविन्द बाबू के निर्वाचित होने से उत्साहित सपा समर्थकों ने मिष्ठान खिलाकर व फूल मालाओं से लादकर गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस दौरान सपा विधायक राघवेन्द्र गौतम,सपा के ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे,पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, रोहित यादव,अशोक यादव,रानू यादव,दीपक यादव,पवन यादव,मुहम्मद वकील लारा,सुरजीत यादव,विपिन यादव आदि सपा नेता कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button