समाधान दिवस: एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में शनिवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल दस शिकायतें दर्ज की गयी। जिनमें अधिकतर जमीन से संबंधित रही।इसलिए मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। ऐसी शिकायतों के लिए एसडीएम ने टीम गठित कर जल्द से जल्द पारदर्शिता पूर्ण निराकरण का अधीनस्थों को निर्देश दिए।समाधान दिवस में सीओ आयुषी सिंह, तहसीलदार नेहा सचान, खंड विकास अधिकारी उदयवीर सिंह, उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह और उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button